Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े मर्डर से मचा हड़कंप! प्रेम प्रसंग की रंजिश में पिता की हत्या का आरोप।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। पिन्ना गांव के पास मंगलवार सुबह गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा। शामली रोड पर किनौनी निवासी सुभाष (50) को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल सुभाष को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पूर्व गांव का एक युवक और युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया था और युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। प्रथम दृष्टया इसी प्रकरण की रंजिश में युवती पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।
वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले की जांच जारी है।




Subscribe to my channel