ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।




Subscribe to my channel