ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : रामराज पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लूट का माल समेत तीन आरोपी दबोचे।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। रामराज थाना पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने महिला से लॉकेट छीनने की वारदात में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल भी हुआ। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का छीना गया लॉकेट बरामद किया गया।

पुलिस ने दो 315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, एक चाकू तथा घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।




Subscribe to my channel