Uttar Pradesh News : ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा आरक्षण बचाओ महासम्मेलन का समर्थन, 24 सितंबर को हरदोई पहुंचने का आह्वान

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई। आगामी 24 सितंबर 2026 को हरदोई स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में प्रस्तावित एससी-एसटी-ओबीसी आरक्षण बचाओ बहुजन कार्यकर्ता महासम्मेलन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क और जागरूकता अभियान तेज होता दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम के आयोजक अवनीश कुमार वर्मा पिन्टू के अनुसार, गांवों में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग तथा बहुजन समाज के जागरूक लोगों द्वारा कार्यक्रम को लगातार समर्थन दिया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे संपर्क अभियान के दौरान लोगों को संविधान, सामाजिक प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करने के साथ ही 24 सितंबर को हरदोई पहुंचकर महासम्मेलन में सहभागिता करने का आह्वान किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से मिल रहे समर्थन से कार्यक्रम को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अवनीश कुमार वर्मा पिन्टू ने कहा कि “गांव-गांव से उठ रही जागरूकता की आवाज को एक मंच पर लाने की आवश्यकता है। हमारा उद्देश्य शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संवैधानिक अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है।” आयोजकों ने एससी, एसटी, ओबीसी सहित सभी सामाजिक न्याय समर्थक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
📅 दिनांक : 24 सितंबर 2026 स्थान : डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, हरदोई आवाहन गांव-गांव से हरदोई चलो,संविधान और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करो।जागरूक बनें, संगठित हों और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की बात रखें।जय भीम | जय भारत | जय संविधान




Subscribe to my channel