ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News : हनुमान मंदिर, तुलसी नगर (कोरबा) के प्रमुख वरिष्ठ नागरिक एवं जनपदीय वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष श्री गणेश दास महंत जी का अवतरण दिवस (जन्मदिन) समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
रविवार (13/09/26) को तुलसी नगर स्थित सियान सदन में आयोजित इस विशेष जन्मदिन समारोह के दौरान संघ के सदस्यों द्वारा श्री महंत जी का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री गणेश दास महंत प्रदावक संयत्र बालको, मोटर वाहन चालन कर्मचारी संघ (रायपुर, छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ सीटू (लाल झंडा यूनियन) के जिला उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं। इस गरिमामय कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सदस्यों सर्वश्री नागेन्द्र गौरहा (सिंचाई विभाग) एवं अजय पांडेय सहित संघ के अन्य गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे और सभी ने श्री महंत जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।




Subscribe to my channel