IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पत्रकारों की सुरक्षा और हक की लड़ाई के लिए एकजुटता जरूरी : डॉ. T.N. गुप्त

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा तहसील सभागार में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नौतनवा इकाई के(अध्यक्ष )डॉ.दीपक कुमार ने किया और और पत्रकारों के हित के बारे में बात करते हुए कहा कि संगठन के पत्रकार साथियों के साथ कोई दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. T.N. गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल सचिव एम एम खान ,उर्फ फिरोज , खैरूद्दीन मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. T.N. गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों पर हमले और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में पत्रकारों को अपनी सुरक्षा और हक की लड़ाई के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समुदाय संगठित होकर ही अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकता है और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

उन्होंने संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के विचारों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन प्रत्येक पत्रकार की सुरक्षा, सम्मान और समर्थन के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। विशिष्ट अतिथि मंडल सचिव एम एम खान उर्फ फिरोज नें कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए संगठन एक मिशन के तहत कार्य कर रहा है। संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब इसका विस्तार करते हुए पत्रकारों को एक मजबूत कड़ी के रूप में जोड़ा जाए।

बैठक को पत्रकार धीरेन्द्र दुबे, अफरोज अहमद, प्रमोद कुमार सिंह, (जिला कार्यकारणी अध्यक्ष)अजहरुद्दीन खान (नौतनवा इकाई उपाध्यक्ष अध्यक्ष), सचिव सुनील कुमार जायसवाल, शमशेर खान सहित अन्य पत्रकारों ने भी संबोधित किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा पत्रकारों के हित एवं सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर चर्चा की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button