ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News : कलेक्टर श्री सिंह ने चौबाराधीरा में सहकारी संस्था और शासकीय छात्रावास का किया निरीक्षण

रिपोर्टर बहादुर सिंह भाटी देवास मध्य प्रदेश
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान” के तहत कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित चौबराधीरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से ई-टोकन प्रणाली, कार्य प्रक्रिया, समायोजन और खाद के स्टॉक की जानकारी ली। खाद का उठाव समय पर नहीं होने पर उन्होंने जवाब-तलब किया। उन्होंने सोसायटी से जुड़े बुजुर्ग किसानों की संख्या की भी जानकारी ली। सोसायटी परिसर में निजी निर्माण कार्य पर उन्होंने एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, ट्राइबल विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय सीनियर बालक छात्रावास चौबराधीरा के निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति खराब पाई जाने पर कलेक्टर श्री सिंह ने भवन निर्माण की जानकारी लेते हुए जांच के आदेश जारी किए।



Subscribe to my channel