Uttar Pradesh News : #Spfhr द्वारा दिनांक 10.09.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारीगण, थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी।
गोष्ठी के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
➡️ गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा की गयी।
➡️ गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ जनपद के थानों पर पंजीकृत फर्जी जमानतदारों से सम्बन्धित अभियोगों में अब तक की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी।
➡️ दुर्घटना से सम्बन्धित ऐसे अभियोग, जिनमें गलत तरीके से सीएस लगायी गयी थी तथा संज्ञानित होने के उपरान्त पंजीकृत कराए गए अभियोगों में अब तक की गयी विवेचनात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी।
➡️ दुर्घटना से सम्बन्धित अभियोगों एवं अन्य अभियोगों में गठित एसआईटी से सम्बन्धित अभियोगों की समीक्षा की गयी।
➡️ सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों (लूट/चोरी/नकबजनी/झपट्टामारी) में अनावरण हेतु शेष अभियोगों की समीक्षा कर शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ शरीर सम्बन्धी अपराधों (हत्या/गम्भीर चोट/जान से मारने के उद्देश्य से हमला/सदोष मानव वध) के अनावरण एवं लंबित अभियोगों की समीक्षा की गयी।
➡️ दीर्घ अवधि से अनावश्यक रूप से प्रचलित एसआर पत्रावलियों की समीक्षा की गयी।
➡️ डी-60/90 कालबाधित अभियोग, जिनकी वर्तमान में विवेचना प्रचलित है, की समीक्षा की गयी।

➡️ गम्भीर अपराधों से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा कर गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
➡️ वर्तमान में प्रचलित विभिन्न एप/पोर्टल— ई-सम्मन, एनसीएल-डी-60/90, ई-साक्ष्य, जमानत कवच, सुरक्षा नेत्र पोर्टल, सीएस/एफआर पोर्टल, मेडिकोलीगल/पीएम, सीईआईआर पोर्टल, सीएम डैशबोर्ड, सीसीटीएनएस, यक्ष गांडीव (नेटग्रिड), त्रिनेत्र, एनसीआरपी एवं डीसीआरबी डिजिटल पोर्टल पर की गयी कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण के अतिरिक्त समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।



Subscribe to my channel