Uttar Pradesh News : #Spfhr द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, जनपद फतेहपुर में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
परेड में जनपद के विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण, यातायात शाखा तथा पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे। पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु दौड़ कराई गई। परेड के दौरान अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से कराई जा रही टोलीवार ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के उपरांत #Spfhr द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द , डॉग स्क्वाड ,कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा तथा पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात #Spfhr द्वारा अर्दली रूम में गार्ड कमांडर रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया गया तथा अर्दली रूम के दौरान विवेचकों की पेशी ली गई। लंबित विवेचनाओं के संबंध में विवेचकों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, विवेचनाओं में पूर्ण पारदर्शिता बरतने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान #co लाइन , प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel