ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : हिंडन एयरपोर्ट से नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल तक हार्ट को पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
एम्बुलेंस ने करीब 16 किलोमीटर की दूरी महज 16 मिनट में तय की। ग्रीन कॉरिडोर के चलते रास्ते में ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया और एंबुलेंस को बिना रुकावट अस्पताल तक पहुंचाया गया। समय पर हृदय अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने हार्ट ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे मरीज को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगी।
“हिंडन एयरपोर्ट से नोएडा के सेक्टर-62 तक बना यह ग्रीन कॉरिडोर एक जिंदगी बचाने की रफ्तार का गवाह बना। महज 16 मिनट में हृदय को अस्पताल पहुंचाया गया और सफल ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को नई जिंदगी मिली।”




Subscribe to my channel