ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : एक महीने में ही उखड़ गई CC रोड, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
टीकमगढ़ जिले की जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली मवई ग्राम पंचायत में सरकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां बनाई गई CC रोड महज एक महीने के भीतर ही उखड़ने लगी है। सड़क की हालत देखकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि नई सड़क इतनी जल्दी खराब होना निर्माण कार्य में लापरवाही या घटिया सामग्री के इस्तेमाल की ओर इशारा करता है।
अब बड़ा सवाल यह है कि सरकारी धन से बनी सड़क एक महीने में ही कैसे उखड़ गई? क्या निर्माण कार्य के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों ने गुणवत्ता की जांच की थी?
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक जांच कर कार्रवाई करता है।




Subscribe to my channel