Uttar Pradesh News : डीएम की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान

ब्यूरो चीफ देव राज उत्तर प्रदेश
रायबरेली- 10 सितम्बर 2026, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान के उद्देश्यों, तैयारियों, विभागीय समन्वय तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान को जनसरोकारों से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की समयबद्ध रूपरेखा तैयार कर उनका गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना न होकर आमजन तक शासन की योजनाओं, सेवाओं एवं जनकल्याणकारी प्रयासों का प्रभावी लाभ पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों से संबंधित दायित्वों का समय से निर्धारण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को अभियान की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
सेवा संकल्प अभियान हेतु प्रमुख कार्यक्रम:-
* आशीर्वाद का दीया: 17 सितंबर की शाम को प्रमुख विकास स्थलों पर दीप प्रज्वलन।
* रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरः जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर।
* स्वच्छता अभियानः सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वतंत्रता कार्यक्रम।
* सेवा सेतु अभियानः नगरीय क्षेत्र/ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना।
* सांस्कृतिक व बौद्धिक आयोजनः युवाओं के लिए भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताएं, और सुशासन पर सेमिनार।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, जिला पर्यटन अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel