IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Noida News : अवैध हथियार के खिलाफ पलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी बंदूक बरामद

सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलेरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से देसी हाथ से बनी बंदूक बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पलेरा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम बरखतपुर निवासी भगवत पिता प्रताप सिंह परमार के मकान में अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को देसी हाथ से बनी भरतल बंदूक बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपी से हथियार रखने का वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन आरोपी लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, बरामद अवैध बंदूक की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 325/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कार्रवाई: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव सहित पलेरा थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button