IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कैंसर पीड़ित के उपचार के लिए रेडक्रॉस से ₹15 हजार की सहायता राशि का चेक सौंपा

तीन आवेदकों को मौके पर सौंपे गए आधार कार्ड, संबल योजना से मिली ₹2 लाख की अनुग्रह सहायता

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजनगर निवासी शिवा गुप्ता एवं राजनगर के कर्री निवासी योगेन्द्र सिंह पटेल ने आधार संबंधी समस्या से अवगत कराया। दोनों आवेदकों के आधार निलंबित थे तथा जन्मतिथि भी गलत दर्ज थी। जिला पंचायत सीईओ ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए ई-गवर्नेंस प्रबंधक राहुल तिवारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद यूआईडीएआई राज्य कार्यालय भोपाल के माध्यम से आधार को सक्रिय कराने तथा जन्मतिथि में संशोधन की कार्यवाही कराई गई। इसी प्रकार 12 वर्षीय बालक अनुज कुमार शर्मा का आधार मिक्स बायोमेट्रिक के कारण अनुपयोगी हो गया था, जिससे वह लंबे समय से परेशान था। जनसुनवाई में प्रकरण के निराकरण के लिए कार्रवाई करते हुए पुराने आधार को निरस्त कर पुनः आधार जनरेट कराया गया।

मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ ने शिवा गुप्ता, योगेन्द्र सिंह पटेल और अनुज कुमार शर्मा को उनके आधार कार्ड सौंपे। आधार कार्ड मिलने पर आवेदकों ने राहत महसूस करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में भरत अहिरवार की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की ओर से मृतक के उत्तराधिकारी पिता दीन दयाल अहिरवार ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत ₹2 लाख की अनुग्रह सहायता राशि का आदेश प्रदान किया गया। सहायता राशि से परिवार को आर्थिक संकट की स्थिति में राहत मिलेगी। छतरपुर निवासी शबाना बेगम ने अपने पति शेख फरीद के कैंसर उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले सात वर्षों से कैंसर से पीड़ित हैं तथा परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार में परेशानी आ रही थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा रेडक्रॉस के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ ने शबाना बेगम को उपचार के लिए ₹15 हजार की सहायता राशि का चेक सौंपा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button