Uttar Pradesh News : थाना परसामलिक पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंट में 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण मे थाना परसामलिक पुलिस द्वारा आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय ग्राम न्यायालय नौतनवां, जनपद महराजगंज द्वारा निर्गत वारंट (मु0नं0 109/23, धारा 323/504 भादवि, सरकार बनाम बबलू यादव वगैरह) में वांछित चल रहे 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेजा गया।
वारंट का विवरण:
• मुकदमा संख्या: मु0नं0 109/23, धारा 323/504 भादवि (थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज)
गिरफ्तार वारंटीगण का नाम व पता:
1. राजेश यादव पुत्र शंकर यादव (उम्र लगभग 38 वर्ष)
2. जितेन्द्र यादव पुत्र गुलाब यादव (उम्र करीब 30 वर्ष)
(निवासीगण- सूर्यपुरा टोला सेमरा, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार
2. का0 अंगद सिंह
3. का0 विकास यादव


Subscribe to my channel