IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana Newsबिजली का तार टूटने से तुड़ी जली

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

रात्ता कला में राजबीर पुत्र महेन्द्र सिंह के खेत में ग्यारह हजार बिजली का तार टूटने से एक एकड की तूड़ी जलकर स्वाह हो गई। किसान राजबीर ने बताया कि कल ही मैने गेहूं पंजाबी मशीन से निकाले थे और आज शाम को इस खेत में तूड़ी वाली मशीन भी लगने वाली थी। लेकिन आज दोपहर 1 बजे बिजली का तार टूटने से ये जल गई। किसान भगत जी ने कहाः की ये बिजली के तार बहुत पुराने हैं और इन्हें बदलने के लिए हम कई बार बिजली विभाग में प्राथना पत्र दे चुके है। किसान पूर्व सरपंच दिनेश ने बताया कि इस खेत में अभी भी लोहे के पोल है और हमे हमेशा ही बिजली के झटकों का खतरा मंडराता रहता है। दिनेश ने बताया कि पहले ही किसान पाले और ओलावृष्टि से भूखे मरने की नौबत पर है और आज राजबीर की तूडी भी जल गई। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि दमकल की गाड़ी चालीस साल मिनट बाद पहुँच कर आग पर काबु पाया। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द लोहे के पोलो को बदल कर नए तार डाले जाये ताकि ऐसे हादसों से बचा जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button