Uttar Pradesh News : अपना दल कमेरावादी की आकस्मिक बैठक में महिला मंच के गठन पर मंथन

जूनियर रिपोर्टर मनोज कुमार पटेल प्रतापगढ़ उ.प्र.
प्रतापगढ़, 5 सितंबर 2026।
अपना दल कमेरावादी, प्रतापगढ़ के विधानसभा क्षेत्र पट्टी में शनिवार को जिला अध्यक्ष माननीय रमेश चंद्र पटेल के नेतृत्व में आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय प्रोफेसर गंगाराम यादव उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला मंच की जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष के चयन को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई।
महिला मंच के पदों के लिए श्रीमती कलावती पटेल, परमशिला पटेल, शिवकुमारी वर्मा, पप्पी पटेल एवं सावित्री पटेल सहित अन्य महिलाओं के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन हित में योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपने पर अपने-अपने विचार रखे।

बैठक में रामपाल पटेल जिला महासचिव, आत्माराम पटेल जिला अध्यक्ष व्यापार मंच, बृजलाल पटेल जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंच, घनश्याम यादव जिला सचिव, प्यारे लाल पटेल जिला उपाध्यक्ष किसान मंच, रामसुख पटेल विधानसभा अध्यक्ष पट्टी, शीतला प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष बाबा बेलखरनाथ सहित विपत राम राम, रामआसरे पटेल, श्यामलाल पटेल, दीपक पटेल, ब्रह्मानंद आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई।




Subscribe to my channel