Madya Pradesh News : सिंध नदी में मोहनी पिकअप वियर से 825 क्यूमेक पानी छोड़ा गया, शिवपुरी और दतिया जिले के तटीय गांवों में अलर्ट जारी
जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
मोहनी पिकअप वियर से सिंध नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद शिवपुरी और दतिया जिले के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। वियर के गेट खोलकर वर्तमान में 825 क्यूमेक जल सिंध नदी में प्रवाहित किया जा रहा है, जिससे नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है।प्रशासन ने नदी किनारे बसे सभी गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संभावित खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन दल और संबंधित अधिकारियों को भी निगरानी बनाए रखने को कहा गया है।
प्रशासन की ग्रामीणों से अपील:
तटों से दूर रहें: ग्रामीण किसी भी स्थिति में सिंध नदी के बहाव क्षेत्र या किनारों के पास न जाएं।
मवेशियों की सुरक्षा: मवेशियों को नदी किनारे चरने या पानी पिलाने के लिए ले जाने पर रोक लगाएं।
सुरक्षित स्थानों पर प्रस्थान: जलस्तर बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों के लोग तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
दिशा-निर्देशों का पालन: स्थानीय प्रशासन और पंचायत स्तर से जारी आधिकारिक सूचनाओं व निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।



Subscribe to my channel