IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : कलक्ट्रेट सभागार महराजगंज में प्रगति कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी आयोजित

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को जनपद महराजगंज स्थित कलक्ट्रेट सभागार में मंडल एवं जनपद स्तर के उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में प्रगति कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

गोष्ठी के दौरान अधिकारियों द्वारा जनपद में चल रही विकास परियोजनाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं व निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति का जायजा लिया गया और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। आमजन की शिकायतों एवं जनसुनवाई के मामलों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय से क्षेत्र में सतर्कता बरतने तथा पारदर्शी पुलिसिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में उच्चाधिकारियों द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाएं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button