IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत थाना घुघली पुलिस व संयुक्त टीम ने रतनपुर ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को शासन की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत थाना घुघली की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम, साइबर सेल, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम द्वारा रतनपुर ब्लॉक क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन म0उ0नि0 खुशबू के नेतृत्व में किया गया, जिसमें म0का0 गुड़िया, म0का0 मौसम एवं म0का0 अंजलि साह शामिल रहीं।

रतनपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, समूह सखियों तथा पंचायत सहायकों को एकत्रित कर महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।महिलाओं व बालिकाओं को आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर क्राइम हेल्प लाइन) के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया।

टीम द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ (POCSO Act) तथा ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया गया तथा तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button