Uttar Pradesh News : ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक; हेल्पलाइन नंबरों व जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान के अंतर्गत थाना पनियरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा पनियरा ब्लॉक सम्मेलन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिरीक्षक सारिका सिंह द्वारा किया गया, जिसमें महिला आरक्षी अम्बालिका पांडेय, महिला आरक्षी डिम्पल यादव एवं आरक्षी निखिल कुमार शामिल रहे। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न प्रकार के महिला संबंधी अपराधों और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

किसी भी आपात स्थिति या सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला पावर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 व 108 (स्वास्थ्य सेवा) के प्रयोग एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार: महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह तथा महिला समृद्धि योजना आदि के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।



Subscribe to my channel