Chhattisgarh News : एमडी कॉलोनी विकास नगर कुसमुंडा: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा कमरछठ का व्रत
पूजा-अर्चना कर मांगी संतानों की लंबी उम्र की कामना

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
विकास नगर कुसमुंडा। एमडी कॉलोनी विकास नगर कुसमुंडा सहित आसपास के क्षेत्रों में माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए पारंपरिक हलषष्ठी (कमरछठ) का व्रत पूरी निष्ठा व विधि-विधान से रखा। सुबह स्नान ध्यान के बाद महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ व्रत का संकल्प लिया और षष्ठी देवी की पूजा की।
महिलाओं के समूहों ने एक स्थान पर एकत्र होकर हलषष्ठी माता की कथा सुनी तथा सगरी कुंड बनाकर पारंपरिक पूजन सामग्री अर्पित की। पारंपरिक पूजन सामग्री और विधि
विशेष भोजन: कमरछठ व्रत के दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखकर केवल एक बार फलाहार करती हैं, जिसमें पसहर चावल और बिना हल चले उगने वाली 6 प्रकार की भाजी का सेवन किया जाता है। पूजन सामग्री: पूजा में महुआ पेड़ के पत्ते, दोना-पत्तल, दातून, महुआ फल, भैंस का दूध, दही, घी, सुहाग का सामान और मिट्टी की चुकिया का विशेष रूप से उपयोग किया गया।

प्रकृति संरक्षण का संदेश
इस पर्व के माध्यम से न केवल बच्चों की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि की कामना की गई, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। महिलाओं ने कृत्रिम तालाब बनाकर उसके चारों ओर पेड़-पौधों की शाखाएं लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। एमडी कॉलोनी विकास नगर कुसमुंडा और आसपास के सभी क्षेत्रों में दोपहर बाद तक पूजा का माहौल बना रहा, जहाँ महिलाओं ने पूजा स्थल की परिक्रमा कर संतान की खुशहाली के लिए आशीर्वाद माँगा।


Subscribe to my channel