अपराधउत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह थाना सदर बाजार के कुशल नेत्रत्व में सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/23 धारा 363/302/201/377 भादवि व 3/4 पोक्सो अधि0 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त को को मुबीन मोटर के पास नाले की पुलिया के पास नैनापुरम कालोनी से गिरफ्तार किया गया तथा अपहर्त अरहान का शव बरामद किया गया थाना क्षेत्र सदर बाजार जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । वादी श्री अफजल पुत्र श्री हवीव खां निवासी औऱंगाबाद मेवाती मौ0 थाना सदर बाजार मथुरा मो0न0 92………11 के द्वारा अपने बेटे अरहान उम्र लगभग 09 वर्ष की गुमशुदगी के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 111/23 धारा 363 भादवि पंजीकृत कराया था । मुकदमा उपरोक्त में सीसीटीवी रिकार्डिंग के आधार पर अभियुक्त सैफ पुत्र तसब्बुर खाँ निवासी नैनापुरम फेस – 2 औरंगाबाद थाना सदर बाजार जनपद मथुरा मूल निवासी के0डी0ए0 कॉलोनी जाजमऊ थाना जाजमऊ कानपुर नगर व पैत्रिक निवास बहादुरगंज पठान टोला थाना कासमाबाद जनपद गाजीपुर का नाम प्रकाश में आया । अभियुक्त सैफ उपरोक्त को मुबीन मोटर के पास नाले की पुलिया के पास नैनापुरम कालोनी थाना सदर बाजार मथुरा के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि उसने अपहर्त अरहान के साथ गलत काम किया तथा बात खुलने के भय से अपहर्त अरहान की गला घोट कर हत्या कर दी तथा अपहर्त अरहान का शव नाले में फैंक दिया । अभियुक्त की निशानदेही पर अपहर्त अरहान का शव मुबीन मोटर के पास नाले की पुलिया के नीचे नैनापुरम कालोनी औरंगाबाद से बरामद किया गया । प्राप्त साक्ष्यो व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 302/201/377 भादवि व 3/4 पोक्सो अधि0 भादवि की बढोतरी की गयी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button