IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है यहां पर झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है गंदगी की कोई सीमा नहीं है

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

मिहोना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक एक में स्थित मुक्तिधाम भय का पर्याय बना हुआ है। क्योंकि इस मुक्ति धाम में नगर परिषद की गंभीर लापरवाही देखने को मिल रही है मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है यहां पर झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है गंदगी की कोई सीमा नहीं है बैठने में लोगों को परेशानी आती है लोग अंतिम संस्कार में आते हैं लेकिन झाड़ियां से कहीं विषैला जीव ना आ जाए इसका डर बना रहता है मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और नहीं चिलचिलाती धूप एवं बरसात में खड़े होने के लिए पर्याप्त व्यवस्था । मुक्तिधाम में कटीली झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है।

वार्ड पार्षद देशराज श्रीवास के द्वारा नगर परिषद में आवेदन दिया गया था की मुक्ति धाम की सफाई के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया जाए लेकिन मुख्य नगर परिषद अधिकारी द्वारा कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया । और ना ही कोई स्थाई सफाई की व्यवस्था की गई जिससे मुक्तिधाम में कंटीली झाड़ियां एवं गंदगी फैली हुई है जबकि ग्राम बंथरी में तीन वार्ड आते हैं करीब 4000 के लगभग संख्या है।वार्ड क्रमांक 1 में स्थित मुक्तिधाम में हैंडपंप एवं सीसी निर्माण पी आई सी की मीटिंग में स्वीकृत है लेकिन कुछ प्रक्रिया अभी तक नहीं हुई ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button