Madya Pradesh News : ग्रामीणों में हादसे का डर विभाग से लगाई गुहार
जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
भडेरी गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है गांव की गलियों और मुख मार्गों पर बिजली के केबल मकड़ी के जल की तरह उलझे हुए हैं और नीचे लटके हुए हैं जर्जर केबल से ग्रामीणों में हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका में जी रहे हैं! ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानो पर बिजली के तार घरों के छातो और पेड़ों से लटकर गुजर रहे हैं तेज हवा बारिश के दौरान ये तार आपस में टकराते हैं जिससे चिंगारी निकलती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है बच्चों और बुजुर्ग और पशुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता है क्योंकि प्रतिदिन इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं ग्रामीणों ने बताया है कि उन्होंने कई बार आलमपुर बिजली विभाग के इस संबंध में शिकायत की है हालांकि उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है और समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर केबलो को नहीं बदल गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है गांव के लोगों ने पूरे गांव के बिजली केबल बदलने ब तारों को व्यवस्थित करने की मांग की है उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति तो मिल रही है लेकिन व्यवस्था इतनी खतरनाक है कि हर पल डर बना रहता है उन्होंने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और समस्या का स्थाई समाधान करने की अपील की है


Subscribe to my channel