Madhya Pradesh News : सलेहा पुलिस ने 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार नाम बदलकर छिपा था कल्दा पहाड़ में।
ब्यूरो चीफ कमला कान्त जोशी अमानगंज पन्ना
प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के अंतर्गत सलेहा थाना की पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी कल्दा क्षेत्र के घने जंगलों में नाम बदलकर छिपा हुआ था । उसके ऊपर प्रकरण क्रमांक 283 / 20 के तहत मुकदमा दर्ज था जिसकी तलाश सलेहा पुलिस बिगत 6 वर्षों से कर रही थी। सलेहा पुलिस को शनिवार को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कल्दा के जंगलों में नाम बदलकर छुपा हुआ है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए इलाके की घेराबंदी कर फरार आरोपी सोने सिंह गौंड को गिरफ्तार कर लिया।जिसे गिरफ्तारी के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । इस गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राजेश, प्रधान आरक्षक विपिन, प्रधान आरक्षक आदित्य, आरक्षक बबलू, और आरक्षक आशीष बुनकर की सराहनीय भूमिका रही ।

Subscribe to my channel