IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : हादसे के बाद 108 को किए कॉल, एंबुलेंस नहीं आई तो 112 बनी सहारा; घायल युवक अस्पताल पहुंचा

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

शनिवार शाम करीब 5 बजे ग्राम डेडोरा (पटेरा) निवासी प्रकाश कोरी (35) मोटरसाइकिल से अपने घर से ससुराल ग्राम हीरापुर (सटई) आ रहा था। इसी दौरान देवरा के पास अचानक उसकी बाइक फिसल गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में प्रकाश घायल हो गया। उसके साथ परिवार का एक अन्य व्यक्ति भी बाइक पर सवार था, जिसे ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे के बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को तीन-चार बार कॉल किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाना की 112 डायल-100 वाहन मौके पर पहुंची और घायल प्रकाश को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सटई लेकर आई। 112 वाहन से घायल प्रकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सटई लाया गया, जहां स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद हालत को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने में 112 वाहन के पायलट परसराम और आरक्षक हरप्रसाद (495) की मदद रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button