IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कलेक्टर एवं एसपी ने सांदीपनि विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन, ECCE गतिविधियों एवं कुपोषित बच्चों के नियमित फॉलोअप के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बारीगढ़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान कलेक्टर मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सांदीपनि विद्यालय बारीगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारीगढ़ एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों के पंजीयन, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) तथा पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का पंजीयन जनसंख्या के अनुपात में सुनिश्चित किया जाए। पंजीयन से छूटे बच्चों को चिन्हित कर पोषण ट्रैकर में दर्ज करने तथा पलायन के बाद क्षेत्र में आए बच्चों का नियमानुसार ‘माइग्रेट इन’ पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ECCE गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को TLM (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) के माध्यम से रोचक एवं गतिविधि आधारित शिक्षा दी जाए तथा उनके मनोभावों को समझते हुए व्यवहार किया जाए, ताकि बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने SAM श्रेणी के बच्चों को चिन्हित कर NRC भेजने तथा SAM, MAM एवं SUW श्रेणी के बच्चों का नियमित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही फॉलोअप की जानकारी पोषण ट्रैकर में नियमित रूप से दर्ज करने के लिए कहा।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के सख्त निर्देश कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारीगढ़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बीएमओ गौरिहार को अस्पताल में जांच के लिए सैंपल संग्रहण हेतु कर्मचारी की तैनाती, ओपीडी का दायरा बढ़ाने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण, अवैध उत्खनन पर रोक के निर्देश कलेक्टर एवं एसपी ने नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा एसडीएम को विद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा स्कूल के समीप पहाड़ पर खनन की आशंका से अवगत कराने पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विद्यालय के निकट पहाड़ पर किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या माइनिंग संचालित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निगरानी एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button