ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : इलाज के दौरान प्रधान पुत्र उत्कर्ष 28 वर्ष की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली
चंदौली(शहाबगंज )थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में ग्राम प्रधान के पुत्र उत्कर्ष द्वारा कथित तौर पर खुद को गोली मारने की घटना के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली सीने के बाईं तरफ लगी थी गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है मृतक उत्कर्ष की पत्नी छाया सिंह और दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें करीब छह वर्षीय पुत्री देवकी सिंह तथा लगभग डेढ़ वर्षीय पुत्र राम शामिल हैं।

उत्कर्ष ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Subscribe to my channel