मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

संभागायुक्त ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत लगाए गए संयंत्र का किया निरीक्षण

नीलकछार में प्राइमरी स्कूल के निरीक्षण के दौरान प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिस

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल,मध्यप्रदेश

संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने बायां में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान में खाद तथा राशन के स्टॉक, आबंटन तथा वितरण की जानकारी ली। उन्होंने राशन दुकान पर हितग्राहियों को मिलने वाले राशन एवं खाद वितरण संबंध में जानकारी लेते हुए नियमित खाद एवं राशन वितरण के विक्रेता को निर्देश दिए। उन्होंने राशन दुकान में आए हितग्राहियों से नियमित तथा निर्धारित मात्रा में खाद तथा राशन वितरण की जानकारी ली।

संभागायुक्त ने नीलकछार में प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों को ठीक से संचालित नही करने के लिए प्राइमरी स्कूल नीलकछार के प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से चर्चा कर स्कूल की व्यवस्थाओं तथा शिक्षकों के नियमित कक्षा में आने और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।

संभागायुक्त ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत मरदानपुर में लगाए गए संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंटेकवेल की व्यवस्थाएं तथा वाटर पंप के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पेयजल सप्लाई की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने फिल्टर प्लांट पर पानी की शुद्धता तथा फिल्टर प्लांट की प्रक्रिया की जानकारी ली। मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना से बुधनी जनपद के 63 गांवों एवं नसरूल्लागंज जनपद के 98 गांवों में पेयजल प्रदान किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button