ब्रेकिंग न्यूज़

गोण्डा,मनकापुर के उमेश गुप्ता बने कृषि प्राविधिक सहायक, क्षेत्र में खुशी की लहर

गोण्डा,मनकापुर के उमेश गुप्ता बने कृषि प्राविधिक सहायक, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

 

 गोण्डा ,मनकापुर,उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में तहसील मनकापुर अंतर्गत झिलाही बाजार निवासी उमेश गुप्ता, पुत्र सीताराम गुप्ता, ने सफलता प्राप्त करते हुए कृषि प्राविधिक सहायक के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उमेश गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा से बी.एससी. (कृषि) तथा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर से एम.एससी. (कृषि) की डिग्री प्राप्त की है।

उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उमेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुओं के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग को दिया।

उमेश गुप्ता के चयन पर आर. के. नारद, राजकुमार गुप्ता, लवकुश गुप्ता, महेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुमित गुप्ता, रमेश, पूजा मनमोहिनी, शिवा प्रियदर्शनी, दिव्या दिव्यदर्शनी, अमरदीप, राजदीप सहित अनेक शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button