Madhya Pradesh News आप पार्षद का आमरण अनशन पांचवे दिन भी जारी तेजी से गिर रहा अनशनकारी आप पार्षदों का बजन।
आम आदमी पार्टी द्वारा आक्रोश रैली, नगर परिषद का घेराव आज

✍️ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
जन समस्याओं पर असंवेदनशील है भाजपा सरकार अमित भटनागर
बिजवार, छतरपुर विजावर नगर परिषद द्वारा सम्पात्तिकर में अप्रत्याशित वृद्धि, जल कर में 400 प्रतिशत की वृद्धि करने, बिजावर जैसे प्राकृतिक सुंदर शहर को कचड़ा घर बनाने और फौती नामांतरण हो या कोई भी काम हो परिषद के कर्मचारियों पर खुलेआम घूस मांगने के आरोप लागते हुए आप पार्षद दिव्या अहिरवार और रामपाल शर्मा ने 05 अप्रैल से नगर परिषद के सामने आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया था। पार्षदों का आमरण अनशन पांचवे दिन भी जारी रहा।
अनशनकारी का 4 किलो बजन गिरा
अनशन के पांचवे दिन वार्ड नंबर 9 की पार्षद कुमारी दिव्या अहिरवार के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। दिव्या का वजन में महज 5 दिन में ही 4 किलोग्राम की गिरावट देखी गई। शनिवार को तेज वारिश में अनशन करने के कारण दिव्या अहिरवार और रामपाल शर्मा काफी भीग गए थे, जिसकारण दोनों को राजभर बुखार रहा। अनशनकारियों के स्वास्थ्य परीक्षण ना होने व इस विपरीत परिस्थिति में कोई भी अधिकारी कर्मचारी द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने भाजपा सरकार को जनसमस्याओं के प्रति असंवेदनशील करार देते हुए कहा कि जो कार्य सरकार को करना चाहिए सरकार उन जन सुविधाओं की तरफ पीठ करके बैठी है, पार्षद जैसे जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर की बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई बार ज्ञापन देने और यहां तक आमरण अनशन करने के बाद भी प्रशासन बहरा बना हुआ है। अमित ने कहा कि भाजपा सरकार के इस गूंगे, बहरे प्रशासनिक चरित्र को जनता के बीच में ले जाएंगे।लोकसभा टीकमगढ़ लोकसभल के प्रभारी दिलीप शर्मा व छतरपुर जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की उक्त तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ कल बिजावर बस स्टैंड मैं जनसभा, आक्रोश रैली कर नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यदि प्रशासन ने हमारे पार्षदों की मांगों को नहीं माना तो कल कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
Subscribe to my channel