IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : त्यौहारों के मद्देनजर कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई सागर रोड एवं आसपास के प्रतिष्ठानों से दही, बेसन के लड्डू और घी के नमूने लिए गए

जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार होगी कार्रवाई त्यौहारों के मद्देनजर कार्रवाई निरंतर रहेगी जारी

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सागर रोड स्थित सपना दूध डेयरी से दही, डेरी तिराहा स्थित अग्रवाल स्वीट एंड रेस्टोरेंट तथा डेरी रोड स्थित अग्रसेन स्वीट से बेसन लड्डू और सागर रोड स्थित प्रतीक्षा दूध डेयरी से घी का नमूना लिया गया। खाद्य सामग्री को उचित ढंग से ढंककर तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री को उचित ढंग से ढककर तथा स्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। लिए गए सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य कारोबारियों को भी नियमानुसार व्यापार संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।


खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इसके अलावा पूर्व में की गई जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन से संबंधित प्रकरणों को संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button