IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : आगामी त्योहारों रक्षाबंधन और बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस की अपील

रिपोर्टर आरिफ झाँसी उत्तर प्रदेश

झासी थाना समथर परिसर में आगामी बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया बैठक में थाना प्रभारी महोदय द्वारा शासन एवं उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही पर्वों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने के निर्देश दिए गए बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button