IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : बाबा मनकामेश्वर महादेव ने नगर भ्रमण कर जाना प्रजा का हाल।

रिपोर्टर डॉ. रघुवीर सिंह उज्जैन म.प्र.

श्रवण के आखिरी सोमवार को ग्राम खेड़ा खजुरिया में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बाबा मनकामेश्वर महादेव अपने भक्तों की टोली के साथ नगर भ्रमण पर निकले। ढोल-नगाड़ों एवं बैंड-बाजे की भक्तिमय धुनों के बीच बाबा मनकामेश्वर महादेव ने पूरे गांव का भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए और प्रजा का हाल जाना। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बाबा मनकामेश्वर महादेव का फूलों से भव्य स्वागत किया। बाबा की सवारी खजुरिया से प्रारंभ होकर कोटर कॉलोनी होते हुए दुर्गा चौपाटी पहुंची।

दुर्गा चौपाटी पर श्रद्धालुओं द्वारा बाबा मनकामेश्वर महादेव की विधि-विधान से आरती उतारी गई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इस धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा मनकामेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button