Uttar Pradesh News : मेहंदी प्रतियोगिता में दिखा हुनर का जलवा, आकर्षक डिजाइनों ने मोहा मन

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम, भरथना में रविवार को भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की दो सैकड़ा से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी मेहंदी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने आकर्षक डिजाइनों से मेहंदी सजाकर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के आयोजक पीठाधीश्वर एवं मुख्य न्यासी श्यामसुंदर दास ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भरथना नीता पोरवाल, टीएसआई सूबेदार सिंह मौजूद रहे। मुख्य आचार्य पंडित आशु शुक्ला ने बताया प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एवं निर्णायक मंडल में गीता यादव, एसआई , एडवोकेट मीनाक्षी चौहान तथा शिक्षिका बरखा गहलोत शामिल रहीं।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों द्वारा लगाई गई मेहंदी की डिजाइन, सफाई, रचनात्मकता एवं कलात्मकता के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी रितिका तोमर को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली निशा बानों को 2100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी स्नेहा को 1100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही चयनित टॉप-20 बालिकाओं को विशेष उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।




Subscribe to my channel