Madya Pradesh News : अवैध रूप से एविल इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी ताहिर हुसैन पर रासुका का शिकंजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिटी रिपोर्टर जुगलकिशोर भावसार शाजापुर म.प्र.
अनावेदक ताहिर हुसैन पिता रियाज खां, उम्र 24 वर्ष, निवासी निनुरपुरा, शुजालपुर सिटी, थाना शुजालपुर सिटी, जिला शाजापुर द्वारा बिना वैध डिग्री एवं बिना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) की अनुमति के क्लिनिक संचालित कर अवैध रूप से उपचार किए जाने तथा अवैध रूप से एविल इंजेक्शन बेचने की गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई। आरोपी द्वारा अपने साथियों के माध्यम से एविल इंजेक्शन में स्मैक पाउडर मिलाकर युवाओं को नशे की ओर धकेलने तथा समाज में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं गंभीर बीमारियों के संक्रमण का खतरा उत्पन्न करने जैसी गतिविधियां की जा रही थीं। आरोपी की गतिविधियां लोक व्यवस्था एवं जनहित के लिए गंभीर खतरा पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी, जिला शाजापुर द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका/NSA) के तहत कार्यवाही की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित एनएसए के तहत कार्यवाही किए जाने के बाद आरोपी ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी निरीक्षक इनिम टोप्पो के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु शुजालपुर, इंदौर, भोपाल एवं अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम के सतत प्रयासों एवं सक्रिय सूचना तंत्र के परिणामस्वरूप आरोपी ताहिर हुसैन पिता रियाज खां को दिनांक 22.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरीक्षक इनिम टोप्पो (थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी), प्र.आर. 605 योगेन्द्रसिंह गुर्जर, प्र.आर. 215 निहालसिंह छायल, आर. 109 रामेश्वर दांगी, आर. 576 राहुल सौंधिया, आर. 99 रामबाबू सिसौदिया, आर. 66 योगेन्द्रसिंह, आर. 341 सतीश मेवाड़ा, आर. 409 मनीष शर्मा, आर. 414 मनोज यादव, आर. 186 सोहन देथलिया, म.आर. 303 संध्या राजपूत, म.आर. 389 रीना राजपूत तथा साइबर सेल से आरक्षक रोहित बिलावलिया, आरक्षक अनिल सक्सेना एवं आरक्षक राजेश दांगी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




Subscribe to my channel