IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : मक्सी में निकली श्रावण मास की विशाल कलश यात्रा, मातृशक्ति ने किया झरनेश्वर महादेव का जलाभिषेक

सिटी रिपोर्टर जुगलकिशोर भावसार शाजापुर म.प्र.

मक्सी। श्रावण मास के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी के बैनर तले मक्सी नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मार्कंडेश्वर महादेव शिव मंदिर मठ से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। कलश यात्रा सरकारी कुण्ड चौक, स्व. गणपतसिंह लोधी गेट, एबी रोड, बस स्टैंड, जैन मंदिर मार्ग, नया बाजार, जुना बाजार, भटोड़ चौक, जैन मंदिर, खेड़ा, पति बजरंग मंदिर, शीतला माता चौक एवं तेजाजी चौक होते हुए झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद हजारों की संख्या में मातृशक्ति द्वारा भगवान झरनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा के पूर्व फलाहारी खिचड़ी का भंडारा आयोजित किया गया। वहीं यात्रा मार्ग में नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा केले का प्रसाद वितरित किया गया।

जलाभिषेक के पश्चात झरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल भोजन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रवि पांडे, विधायक अरुण भीमावत, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा भावसार, मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल सहित नगर की धर्मप्रेमी जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रावण मास के इस धार्मिक आयोजन से पूरे नगर में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button