IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सरकारी बसों का सपना दिखाया निजी बसों के बढ़े किराए ने बढ़ाई जनता की परेशानी

सिटी रिपोर्टर जुगलकिशोर भावसार शाजापुर म.प्र.

मक्सी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विगत छह माह से अगस्त माह में सरकारी बसों का संचालन शुरू किए जाने की बात कही जा रही थी। इससे प्रदेश की जनता को उम्मीद थी कि सरकारी बसें शुरू होने से निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी पर अंकुश लगेगा और यात्रियों को राहत मिलेगी।
लेकिन सरकारी बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद के बीच निजी बसों के किराए में बढ़ोतरी से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। आरोप है कि बस ऑपरेटरों को ₹1.50 प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर ₹2 प्रति किलोमीटर किराया वसूलने की अनुमति दिए जाने से आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। यात्रियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में किराए में बढ़ोतरी आम आदमी के लिए परेशानी का कारण बन रही है। प्रदेश की जनता को उम्मीद थी कि सरकारी बसों के संचालन से निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी पर रोक लगेगी, लेकिन इसके विपरीत किराया बढ़ने से लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है।

वहीं, पड़ोसी राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सरकारी बस परिवहन की व्यवस्था होने का हवाला देते हुए यात्रियों का कहना है कि वहां सरकारी परिवहन व्यवस्था के कारण निजी बस ऑपरेटरों पर प्रतिस्पर्धात्मक दबाव बना रहता है। प्रदेशवासियों का सवाल है कि सरकार कब सरकारी बस सेवा शुरू करेगी और निजी बसों के बढ़े किराए से आम यात्रियों को कब राहत मिलेगी?

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button