ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : सावन के आखिरी सोमवार पर शिव सरोवर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
सावन के पावन महीने का आज आखिरी सोमवार है। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नोएडा के सेक्टर-63 स्थित शिव सरोवर मंदिर में भी भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
मैं इस वक्त मौजूद हूं नोएडा के सेक्टर-63 स्थित शिव सरोवर मंदिर में, जहां सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही भक्त हाथों में जल, दूध और पूजा सामग्री लेकर भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।




Subscribe to my channel