ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : चीनी के बढ़े दाम से बिगड़ा रसोई का बजट
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
महंगाई की मार झेल रही जनता को अब चीनी ने भी झटका दे दिया है। देश के कई बाजारों में चीनी के दाम तेजी से बढ़े हैं। अगस्त महीने में खुदरा कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है और कुछ जगहों पर चीनी 60 से 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। चीनी के दाम बढ़ने से चाय से लेकर मिठाई और घरेलू इस्तेमाल तक का बजट प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के मुताबिक त्योहारी सीजन से पहले मांग बढ़ने और सप्लाई पर दबाव के चलते कीमतों में तेजी आई है।
वहीं सरकार ने बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए चीनी के स्टॉक पर सीमा लगाने जैसे कदम उठाए हैं और घरेलू बाजार में उपलब्धता बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। अब बड़ा सवाल यही है कि आने वाले त्योहारों से पहले चीनी के दाम और बढ़ेंगे या आम जनता को जल्द राहत मिलेगी।




Subscribe to my channel