Rajasthan News : पंजाब और हरियाणा से शराब भरवाने वाला किंगपिन अपराधी गिरफ्तार शराब तस्करी के मामले में वर्ष 2024 से वांछित जिला की टॉप-10 अपराधी की सूची में है शामिल
ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
रिको पुष्पेन्द्र सिंह राठौङ, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के मामलो में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको के नेतृत्व में दो साल से शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे शराब सप्लायर मुख्य किंगपिन मुल्जिम हिमांशु उर्फ राहुल को राजकोट से गिरफ्तार किया गया है। अक्टूबर 2024 में मावल पुलिस चौकी पर नाकांबदी के दौरान एक टैंकर से पंजाब निर्मित शराब के 554 कार्टन जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गये थे।

प्रकरण में वांछित मुख्य शराब सप्लायर हिमांशु उर्फ राहुल की पुलिस द्वारा लम्बे समय तक तलाश की गई एवं गिरफ्तारी हेतु कई बार आरोपी के मकान पर दबिश दी गई। मगर मुल्जिम गिरफ्तारी के भय से अधिकतर घर से बाहर अलग-अलग जगह पर रहने के कारण भरसक प्रयास के बावजूद गिरफ्तारी नही हो सकी। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मुल्जिम को जिले के टॉप-10 वांछित अपराधीयों की सूची में रखा जाकर थानाधिकारी आबूरोड रीको को गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। आबूरोङ रीको पुलिस द्वारा वांछित टॉप-10 की सूची में वांछित अपराधी हिमांशु उर्फ राहुल की लंबे समय तक लगातार अलग-अलग स्थानों पर तलाश करते हुए राजकोट गुजरात से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।




Subscribe to my channel