Chhattisgarh News : थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से अपहृत नाबालिक बालिका 06 दिवस के भीतर खोज निकाला
आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर भगा ले गया था, जिसके साथ किया अनाचार
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
आरोपी देवेंद्र जांगडे उम्र 25 साल निवासी नेवराबंद थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2),64(2) एम,65(1),87 भारतीय न्याय संहिता 4,6 लैंगिग अपराधों का बालको से संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गये है कि रिपोर्ट पर दिनांक 15.08.26 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 334/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना पर आरोपी देवेंद्र जांगडे को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि प्रमोद महार, मप्रआर मंजू सिंह आरक्षक भुनेश्वर पटेल,बेदराम पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।


Subscribe to my channel