Uttar Pradesh News : भैंसोड़ा ग्राम सभा में हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ अलाउद्दीन कादरी साहब ने संगठन को बिस्तार करते हुए

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली
इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक नौगढ़ ब्लॉक के भैंसोड़ा ग्राम सभा में हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ अलाउद्दीन कादरी साहब ने संगठन को बिस्तार करते हुए आफताब खान को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए और 20 बूथ प्रभारियों को नियुक्ति पत्र दिया ।कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहे कि आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी सभी बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दे।

उन्होंने बताया कि सभी पार्टियां आज तक मुसलानों को तेज पत्ते की तरह प्रयोग किया है अब मुसलमान जाग चुके हैं अब किसी के बहकावे आने वाले नहीं हैं अब हार जीत का परवाह किये बगैर पतंग पर वोट देने के लिए तैयार है। उन्होंने सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी हिंदू मुस्लिम की राजनीत करती और जनता को मुख्य मुद्दों से भटका देती हैं इस समय की महगाई चरम सीमा पर है चीनी के रेट बढ़ा दिया गया अब तक बीजेपी के राज में मिडिल क्लास वाले को सबसे ज्यादा समस्या का सामान करना पड़ रहा है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जनाब आफताब खान साहब यूथ महासचिव अब्दुल रब और ब्लॉक चकिया के अध्यक्ष इक़रार साहेब महताब आलम,पूर्वांचल सचिव वाहिद खान कल्लू साहब जिला महासचिव मुजीबउद्दीन शेख साहब हाफिज मौला अली साहब एवं संचालन हाफिज इरफान कादरीने किया और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली।

Subscribe to my channel