IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : शिक्षक पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

भिंड/रौन। शासकीय माध्यमिक विद्यालय मछंड के शिक्षक धीरेन्द्र सिंह राजावत पर पत्रकारों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने और मीडिया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पत्रकारों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में पत्रकारों ने आरोप लगाया कि शिक्षक धीरेन्द्र सिंह राजावत ने मीडिया को कथित रूप से ‘बिकाऊ’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर बदनाम करने का प्रयास किया और पत्रकारिता के चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित मीडिया का अपमान किया।

पत्रकारों ने इस मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रौन एवं थाना प्रभारी रौन को ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षक के खिलाफ जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पत्रकारों का कहना है कि मीडिया कर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button