IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भाजपा के कद्दावर नेता राजेश बहेलिया का निधन, दो बार रहे थे चकिया के विधायक

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली

चकिया, चंदौली। चकिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश बहेलिया का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके निधन को चकिया की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मंगरौर गांव निवासी राजेश बहेलिया चकिया (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर वर्ष 1991 और 1993 के विधानसभा चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।


वर्ष 1991 में प्रदेश में भाजपा की लहर के बीच उन्होंने चकिया सीट पर विजय हासिल की। इसके बाद वर्ष 1993 में हुए मध्यावधि विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अपनी जीत बरकरार रखी। क्षेत्र में सक्रिय राजनीति के चलते वह चकिया के प्रमुख भाजपा नेताओं में शुमार रहे। राजेश बहेलिया के निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न वर्गों के लोगों में शोक व्याप्त है। उनके पैतृक गांव मंगरौर सहित चकिया क्षेत्र में उनके निधन पर लोगों ने गहरा दुख जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button