Chhattisgarh News : जांजगीर चांपा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन पर जागृति योजना
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन पर जागृति योजना – सशक्त युवा सशक्त भारत अभियान के तहत आज शासकीय डॉ. इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननिया न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा श्रीमती शिवानी सिंह जी ने कहा कि जागृति योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामाजिक बुराइयों, साइबर अपराध , बाल विवाह जैसे कुरीतियों के विरुद्ध जागरुक कर उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि युवा सशक्त होंगे तो देश भी मजबूत होगा। युवा अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने मेहनत करें । उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए पाक्सो एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट , निःशुल्क कानून सहायता के संबंध में भी जानकारी प्रदान की ।

इस अवसर पर डॉ उपेंद्र वर्मा, डॉक्टर सुनील साहू , डॉ विनोद साहू , डॉक्टर रेणुका शर्मा , गरिमा सिंह अनीता सोनवानी ,पीएलव्ही गजानंद प्रसाद कश्यप , पीएलव्ही डालेश्वर प्रसाद पटेल एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।


Subscribe to my channel