ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : नाबालिग युवती से गलत काम के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: थाना कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ गलत काम करने के अभियोग में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक के कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने घटना एवं पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


Subscribe to my channel