Uttar Pradesh News : मुठभेड़ में एक घायल समेत तीन केबिल चोर गिरफ्तार, 4.94 लाख की नकदी व चोरी का माल बरामद

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस ने फैक्ट्री से केबिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक घायल अभियुक्त समेत कुल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर केबिल, लाखों रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 08 बण्डल कॉपर केबिल बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 2.24 लाख रुपये बताई गई है। यह केबिल थाना मंसूरपुर पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से संबंधित हैं। इसके अलावा पुलिस ने 2.70 लाख रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त ह्युंडई ऑरा कार संख्या UP 17 BT 7284 तथा 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


Subscribe to my channel