Uttar Pradesh News : फतेहपुर । जिले में चोरी, छिनैती और लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए फतेहपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है।
रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित 28 नट डेरा एवं कंजर डेरा हॉटस्पॉट पर एक सप्ताह के भीतर अस्थायी पुलिस चौकी और चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इन क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त, सतर्क निगरानी और अवैध गतिविधियो ं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष मे ं आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी मे ं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि चिन्हित हॉटस्पॉट पर पुलिस की निरंतर मौजूदगी रहेगी। शराब और गांजा की अवैध बिक्री व तस्करी, जुआ तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियो ं पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल विधिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। गोष्ठी मे ं थाना मलवां क्षेत्र के जगन्नाथपुर डेरा, थाना खागा के करसुआ, हरदों नट का डेरा/लाखीपुर नट का डेरा, पचीसा नट का डेरा और वनपुरवा, थाना खखरेरू के सराय बहलोल, हकीमपुर खन्तवा, पौली, तलवापर तथा नट का मोहल्ला, थाना धाता के विरसिंहपुर, थाना ललौली के जजरहा, थाना गाजीपुर के शाह, सेवरामऊ और डुंडरा/मिर्जापुर, थाना चांदपुर के केवलापुर, सेलावान मजरे कजराकंचनपुर, गौरी और चकमदा जौनपुर, थाना बकेवर के बेंता तथा पल्थाहार/बिजौली, थाना जहानाबाद के नुनारा और जाफरपुर, थाना थरियांव के बहरामपुर कंजर डेरा और दिहुली नट डेरा, थाना हथगांव के इस्लामनगर नट डेरा मजरे सरांयसाबा नगर, चकभुनगापुर नट डेरा मजरे सरांयसाबा नगर, कुर्मिन का पुरवा मजरे पट्टीशाह तथा बजहाकुटी मजरे सातोधरमपुर / जानिकपुर, जबकि थाना राधानगर के विनोबानगर और कासिमपुर रमवा को संवेदनशील हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी चिन्हित स्थानो ं पर एक सप्ताह के भीतर अस्थायी चौकियां स्थापित कर नियमित गश्त और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंन े कहा कि अपराध और अवैध गतिविधियो ं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य करेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, समस्त सीओ सहित जनपद के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel